नेपाल: 60 घंटे तक मलबे में फंसी रही 5 साल की बच्ची, अस्पताल में मां से पूछा- मुझे बचाया क्यों नहीं?

नेपाल में आई बाढ़ की चपेट में आने के बाद 5 साल की मनीषा करीब 60 घंटों तक मलबे के नीचे दबी रही। रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद अस्पताल में उसकी अपने माता-पिता से मुलाकात हुई। बच्ची की मां ने बताया कि मनीषा ने उनसे पूछा कि वह लगातार 'मां-बाबा' चिल्लाती रही, लेकिन उन्होंने उसे बचाया क्यों नहीं। पिता ने बताया कि वह कुछ समय के लिए घर से बाहर गए थे, तभी अचानक आई बाढ़ में उनकी बेटी बह गई थी।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
नेपाल: 60 घंटे तक मलबे में फंसी रही 5 साल की बच्ची, अस्पताल में मां से पूछा- मुझे बचाया क्यों नहीं? | ShortKT