नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, मंगलवार रात 09:38:39 बजे नेपाल के काठमांडू से 196 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इससे पूर्व 6 सितंबर को भी नेपाल में करीब ढाई घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। वहीं, 26 अगस्त को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब तक 1357 लोगों की जान जा चुकी है और 5326 लोग अभी भी लापता हैं।