नेपाल में भूस्खलन से नदी का बहाव रुका, बाढ़ की चेतावनी जारी

नेपाल के दार्चुला में बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन के कारण चौलानी नदी का पानी आंशिक रूप से रुक गया है। मलबे और पत्थरों के जमा होने से एक कृत्रिम झील जैसी स्थिति बन गई है, जिससे अचानक बाढ़ आने का अंदेशा जताया जा रहा है। इसे देखते हुए दार्चुला के जिला प्रशासन ने निचले क्षेत्रों और भारत-नेपाल सीमा के पास महाकाली नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
नेपाल में भूस्खलन से नदी का बहाव रुका, बाढ़ की चेतावनी जारी | ShortKT