नेपाल में बाढ़ से घिरा कैलाश यात्रा का जत्था: मौके पर मौजूद हैं सद्गुरु
आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव ने जानकारी दी है कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गए यात्रियों का एक समूह बाढ़ की समस्या में फंस गया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ यात्रा पर गए 21 समूहों में से 495 यात्री सुरक्षित वापस आ चुके हैं। फिलहाल 743 लोग तिब्बत में हैं, 148 नेपाल में फंसे हुए हैं और 77 लोग इमिग्रेशन सेंटर पर मौजूद हैं। जग्गी वासुदेव खुद इस समय प्रभावित इलाके में ही मौजूद हैं।