नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के शवों को दफनाने के पीछे की वजह क्या है?
नेपाल की भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई भीषण बाढ़ के बाद वहां मिले हिंदुओं के शवों का अंतिम संस्कार दफन करके किया जा रहा है। भविष्य में यदि कोई परिजन शव की पहचान कर दावा करता है, तो उन्हें शव या उसके अवशेष सौंपे जा सकें, इसके लिए फॉरेंसिक टीमें मृतकों के डीएनए के नमूने ले रही हैं। साथ ही, हर शव को एक खास सीरियल नंबर भी दिया जा रहा है।