नेपाल में बाढ़ का खौफनाक मंजर: जान बचाने को भागते रहे लोग, आंखों के सामने बहे परिजन
नेपाल में आई भीषण बाढ़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपनी जान बचाने के लिए पहाड़ियों की ओर भागते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊंचाई पर चढ़ने की कोशिश के दौरान कुछ लोग पानी के प्रचंड बहाव में बह गए। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी।