नेपाल में बाढ़ का कहर: मृतकों का आंकड़ा 734 के पार
नेपाल प्रशासन ने रविवार को जानकारी दी कि अचानक आई बाढ़ के चलते जान गंवाने वालों की तादाद 734 तक पहुंच गई है, जबकि लगभग 2,500 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रभावित आठों जिलों से शवों को निकाला गया है और बचाव दल लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।