नेपाल में बाढ़ का कहर: मृतकों का आंकड़ा 359 पहुंचा, चितवन में सबसे अधिक तबाही
नेपाल पुलिस के अनुसार, हालिया भीषण बाढ़ के कारण मरने वालों की तादाद बढ़कर 359 हो गई है। गुरुवार शाम 5 बजे तक स्थानीय प्रशासन ने 8 जिलों से शवों को बरामद किया है। इस आपदा में चितवन (132) और नवलपरासी पूर्व (82) सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अभी भी बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।