नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का क्या है कारण? वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

विशेषज्ञों का कहना है कि नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित एक ग्लेशियर का लगभग 2,000 फीट का टुकड़ा टूटकर 4,000 फीट नीचे घाटी में गिर गया, जिसकी वजह से यह अचानक बाढ़ आई। बर्फ और पत्थरों के गिरने से ल्हेन्डे खोला नदी का बहाव रुक गया, जिससे पानी और मलबे का भारी दबाव बन गया। इसके चलते नदी के निचले इलाकों में महज 30 मिनट के अंदर जलस्तर 9 मीटर तक ऊपर चढ़ गया।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का क्या है कारण? वैज्ञानिकों ने किया खुलासा | ShortKT