नेपाल में आई तबाही का संकेत NISAR सैटेलाइट ने हफ्तों पहले ही दे दिया था
NASA और ISRO के संयुक्त उपग्रह NISAR से प्राप्त आंकड़ों में नेपाल के हिमालयी इलाकों की एक ढलान पर काफी पहले ही ज़मीनी हलचल देखी गई थी। इसी के चलते 26 अगस्त को लांगटांग-लिरुंग चोटी के करीब 5,200 मीटर की ऊंचाई से बर्फ और पत्थरों का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया, जिसकी वजह से वहां भयानक बाढ़ आ गई।