नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीछे चीन का निर्माण कार्य: रिपोर्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स में 'नेपाल कॉरेस्पोंडेंस' का जिक्र करते हुए दावा किया गया है कि नेपाल में आई अचानक बाढ़ की मुख्य वजह ऊंचे पहाड़ी और ग्लेशियर वाले क्षेत्रों में चीन द्वारा किया जा रहा निर्माण कार्य है। खबरों के अनुसार, यह बाढ़ गायरोंग शहर के निकट शुरू हुई, जिसे पहाड़ियों को काटकर तैयार किया गया है। यह शहर त्रिशूली नदी के स्वाभाविक बहाव के मार्ग में स्थित है।