नेपाल: भोटेकोशी नदी की बाढ़ में निर्माणाधीन बांध बहा, वीडियो वायरल
नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के कारण एक निर्माणाधीन बांध के बह जाने का वीडियो सामने आया है। इस आपदा में अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है और मरने वालों का आंकड़ा और ऊपर जा सकता है। वहीं, 105 भारतीयों समेत कुल 291 विदेशी नागरिक लापता हैं। भारत ने इस संकट की घड़ी में राहत और बचाव कार्यों के लिए सहायता की पेशकश की है।