नेपाल: बाल-बाल बची मां और उसकी दो बेटियां, बाढ़ का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
नेपाल में अचानक आई बाढ़ का एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपनी दो बेटियों की जान बचाती नजर आ रही है। फुटेज में देखा जा सकता है कि मां अपनी बच्चियों को लेकर तेजी से सुरक्षित स्थान की ओर भाग रही है। जैसे ही वह गिरकर उठती है और आगे बढ़ती है, उसके ठीक दो सेकंड बाद ही पानी का तेज बहाव उस जगह को अपनी चपेट में ले लेता है।