नेपाल बाढ़: 105 भारतीयों के लापता होने पर दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण प्रभावित हुए भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए काठमांडू में स्थित भारतीय दूतावास ने आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए दो हेल्पलाइन नंबर (+977 985 131 6807 और +977 970 910 7500) साझा किए हैं। बता दें कि बाढ़ के बाद से कुल 291 विदेशी नागरिक लापता हैं, जिनमें से 105 भारतीय पर्यटक बताए जा रहे हैं।