नेपाल: बाढ़ पीड़ित महिला के शव से सोना चुराने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी
नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि बाढ़ के कारण जान गंवाने वाली एक महिला के शव से सोना निकालने वाले संदिग्धों को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए इस कार्रवाई की जानकारी दी। इससे पहले, शव से गहने निकालने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसे देखकर लोगों ने इसे 'कलयुग' की संज्ञा दी थी।