नेपाल: बाढ़ पीड़ितों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल
नेपाल की राष्ट्रीय समाचार समिति के मुताबिक, रसुवा में बाढ़ से सुरक्षित निकाले गए 38 लोगों को ले जा रही एक बस पूर्वी नवलपरासी के डांडा इलाके में हादसे का शिकार हो गई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बस में सवार 38 यात्रियों में से 32 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 27 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि 5 घायलों का अभी भी उपचार चल रहा है।