नेपाल बाढ़: पत्नी को डूबते देख पति ने सुनाई आपबीती, बताया क्यों छोड़ा था हाथ
नेपाल में बद्री प्रसाद देवकोटा ने अपनी पत्नी को बाढ़ के पानी में समाते हुए अपनी आंखों से देखा। उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'मेरी बस आगे की ओर बढ़ रही थी, तभी मैंने कीचड़ और पानी का सैलाब आते देखा। मैंने अपनी पत्नी से बस से बाहर कूदने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद मैंने उसका हाथ छोड़ दिया और चलती बस से छलांग लगा दी।'