नेपाल बाढ़: चाय की एक चुस्की ने बचाई छत्तीसगढ़ के 5 युवकों की जान

नेपाल में आई तबाही के दौरान रायपुर के 5 दोस्तों की जान एक चाय के ब्रेक ने बचा ली। इन युवकों ने बताया कि उनकी योजना पशुपतिनाथ और मनोकामना मंदिर जाने की थी और उन्होंने इसके लिए एक कार किराए पर ली थी। 26 अगस्त की सुबह जब वे धादिंग के एक होटल में चाय पीने के लिए रुके, तो उसी दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि अगर वे वहां से 10-15 मिनट पहले निकल गए होते, तो शायद वे भी बाढ़ की चपेट में आ जाते। उन्होंने अपनी आंखों के सामने गाड़ियों को पानी में बहते हुए देखा।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
नेपाल बाढ़: चाय की एक चुस्की ने बचाई छत्तीसगढ़ के 5 युवकों की जान | ShortKT