नेपाल: बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से बचाए गए दो लोगों का वीडियो जारी
नेपाल सेना ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें बाढ़ आने के नौ दिन बाद दो व्यक्तियों को एक सुरंग से सुरक्षित बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। यह रेस्क्यू ऑपरेशन अपर त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग के भीतर चलाया गया था। बचाए गए दोनों लोगों के नाम कबीर और संजय बताए गए हैं।