नेपाल: बाढ़ के मलबे में मिला रुपयों से भरा पर्स, बचावकर्मियों ने मालिक को सौंपा
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलबे की सफाई के दौरान बचाव दल को एक महिला का पर्स मिला, जो पूरी तरह से दबा हुआ था। जब पर्स को खोला गया तो उसमें नोटों की गड्डियां मौजूद थीं। बचाव दल के सदस्यों ने ईमानदारी दिखाते हुए तुरंत ये पैसे घर के मालिक को वापस कर दिए।