नेपाल बाढ़: एक ही कमरे से बरामद हुए 21 शव, मां की बाहों में लिपटी मिली बच्ची
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में नुवाकोट जिले के एक कमरे से 21 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि 2 शव बाहर मिले हैं। नुवाकोट के एसपी विपिन रेग्मी के मुताबिक, एक महिला का शव ऐसी स्थिति में मिला है जिसमें उसने एक छोटी बच्ची को मजबूती से जकड़ रखा था। इसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वे दोनों मां-बेटी रही होंगी।