नेपाल के मंत्री की चेतावनी: हिमालय की बर्फ पिघलने से भारत पर मंडरा रहा है बाढ़ का संकट
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने हिमालय में आई विनाशकारी बाढ़ के मद्देनजर भारत के लिए पैदा हुए खतरों को लेकर आगाह किया है। खनाल का मानना है कि भारत और नेपाल के बीच के रिश्तों को केवल सांस्कृतिक, धार्मिक या 'रोटी-बेटी' के संबंधों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि अब पर्यावरण के क्षेत्र में भी मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि हिमालय में जो कुछ भी पिघल रहा है, उसका सीधा असर समुद्र के जलस्तर में बढ़ोतरी के रूप में सामने आ रहा है।