नेपाल की मदद में भारत ने क्या-क्या भेजा? राहत सामग्री की पूरी लिस्ट

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी है कि भारत की ओर से 11 टन राहत सामग्री के साथ चौथी उड़ान नेपाल के लिए भेजी गई है। इस खेप में टनल टेक्निकल टीम, DNA जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स और मॉड्यूलर स्टील ब्रिज के पुर्जे शामिल हैं। इसके अलावा कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल और हाइजीन किट भी भेजे गए हैं। अब तक कुल 68.5 टन राहत सामग्री काठमांडू पहुंचाई जा चुकी है, जिसमें आवश्यक दवाएं, खाने के पैकेट और पानी साफ करने वाली गोलियां शामिल हैं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
नेपाल की मदद में भारत ने क्या-क्या भेजा? राहत सामग्री की पूरी लिस्ट | ShortKT