नेपाल की बाढ़ से बहराइच पहुंचे हाथियों का झुंड, वन विभाग ने सुरक्षित निकाला
नेपाल में आई बाढ़ के कारण उत्तर प्रदेश के बहराइच में कौड़ियाला नदी के उफान में जंगली हाथियों का एक समूह फंस गया था। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए 3 बड़े हाथियों समेत कुल 5 हाथियों को सही-सलामत बाहर निकाल लिया है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाथियों को बचाने के लिए पहले बैराज के गेट बंद करके पानी का बहाव धीमा किया गया, जिसके बाद 'हांका' अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।