नेपाल की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट ने 6 दिनों में बचाई 100 लोगों की जान

नेपाल की पहली महिला हेलीकॉप्टर कैप्टन प्रिया अधिकारी ने हालिया भीषण बाढ़ के दौरान महज 6 दिनों के भीतर लगभग 100 रेस्क्यू मिशन पूरे किए। इस आपदा में अब तक करीब 1,000 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रिया ने बताया कि लगातार उड़ान भरने के कारण टीम काफी थक चुकी है, लेकिन उन्हें ऐसी स्थितियों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि सब कुछ तबाह हो चुका है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
नेपाल की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट ने 6 दिनों में बचाई 100 लोगों की जान | ShortKT