नीट के बाद अब अभिजीत दीपके ने बेरोजगारी को बनाया अपना अगला बड़ा मुद्दा
नीट पेपर लीक मामले के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में छात्रों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, 'बेरोजगारी एक गंभीर चुनौती है और हम इसे पूरे देश में एक बड़ा मुद्दा बनाएंगे। हम शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसमें बदलाव लाना चाहते हैं।'