सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज द्वारा निशु आज़ाद के पिता संजय आज़ाद का सिर फोड़ने की घटना के बाद, अब संजय का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो में संजय आज़ाद कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "उसने (स्वतंत्र) मेरे सिर पर अनजाने में चोट मारकर कोई बहुत बड़ा काम नहीं कर दिया है। अगर पुलिस दो मिनट और देरी से आती, तो मेरी हालत देखकर पता चल जाता कि मैंने तुम्हारी क्या दुर्गति कर दी होती।"