निवेशकों को राधिका गुप्ता की सलाह: 'साउथ कोरिया के पीछे अंधी दौड़ न लगाएं'
एडलवाइस म्यूचुअल फंड्स की सीईओ राधिका गुप्ता ने मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में निवेशकों को आगाह किया है कि वे केवल FOMO यानी कुछ छूट जाने के डर से विदेशी बाजारों में पैसा न लगाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि साउथ कोरिया का बाजार अब 'अगली चांदी' जैसा हो गया है, जहां लोग केवल इसलिए निवेश करने की होड़ में लगे हैं क्योंकि वहां हाल के दिनों में तेजी देखी गई है।