निफ्टी 50 में बड़ा फेरबदल: BSE की एंट्री, विप्रो बाहर

NSE इंडाइसेज ने अपनी छमाही समीक्षा के बाद निफ्टी-50 समेत कई अहम इंडेक्स में बदलाव का ऐलान किया है। 30 सितंबर से BSE लिमिटेड को निफ्टी 50 में जगह मिलेगी, जबकि विप्रो इस इंडेक्स से बाहर होकर निफ्टी नेक्स्ट-50 का हिस्सा बन जाएगी। इसके अलावा, निफ्टी-100 में 5 नई कंपनियों को शामिल किया जाएगा और 5 कंपनियां बाहर होंगी। साथ ही, निफ्टी-500 में भी 27 नई कंपनियों की एंट्री होगी और 27 कंपनियां इंडेक्स से बाहर हो जाएंगी।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
निफ्टी 50 में बड़ा फेरबदल: BSE की एंट्री, विप्रो बाहर | ShortKT