नितेश तिवारी की 'रामायण' में कौन निभा रहे हैं विश्वामित्र का रोल?
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में अजिंक्या देओ महर्षि विश्वामित्र की भूमिका में नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने शुरुआत में राजा दशरथ के रोल के लिए ऑडिशन दिया था, हालांकि उस भूमिका के लिए उनका चयन नहीं हो सका। अजिंक्या ने साल 1985 में मराठी फिल्म 'अर्धांगी' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें बेहतरीन अभिनय के लिए महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।