नितिन नवीन पर केजरीवाल की टिप्पणी से बढ़ा विवाद, पीएम मोदी ने की तारीफ
बीजेपी नेता नितिन नवीन को लेकर अरविंद केजरीवाल के 'आप कौन हैं?' वाले सवाल पर सियासत गरमा गई है। इस बयान के बाद नवीन के समर्थन में कई लोग सामने आए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पत्रकार का सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि नितिन नवीन की यह सादगी और सरलता पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है।