नितिन गडकरी के काफिले की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, 120 की स्पीड से गुजर रही थीं गाड़ियां

मध्य प्रदेश के रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के काफिले के सामने अचानक तीन युवक आ गए, जो बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इस वाकये का वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त काफिले की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

by shortkt.com
6 घंटे पहले
नितिन गडकरी के काफिले की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, 120 की स्पीड से गुजर रही थीं गाड़ियां | ShortKT