निजी टू-व्हीलर मालिक चला सकेंगे बाइक टैक्सी, गडकरी ने राज्यों से परमिट देने का किया आग्रह
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का मानना है कि निजी टू-व्हीलर मालिकों को बाइक टैक्सी चलाने की मंजूरी मिलनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकारों से भी इस तरह की सेवाओं के लिए परमिट जारी करने का आग्रह किया है। गडकरी ने यह भी दावा किया कि बाइक टैक्सी को प्रोत्साहन मिलने से लगभग 8 करोड़ लोगों के लिए रोजगार के अवसर तैयार हो सकते हैं।