नासिक में भारी बारिश और बादल फटने का अलर्ट, त्र्यंबकेश्वर और सप्तश्रृंगी मंदिर आज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र के नासिक स्थित पालखेड़ सिंचाई उपमंडल पिंपलगांव (B) ने मंगलवार को नासिक और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश और बादल फटने जैसी स्थिति पैदा होने की चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट के मद्देनजर, एहतियात के तौर पर आज त्र्यंबकेश्वर और सप्तश्रृंगी मंदिरों में भक्तों का प्रवेश रोक दिया गया है। इसके अलावा, रत्नागिरी के शेलारवाड़ी में भी बारिश की वजह से भूस्खलन की घटना सामने आई है।