नासिक: दो ट्रकों और कार की भीषण टक्कर में 4 लोगों की जान गई, एक घायल
नासिक में दो ट्रकों और एक कार के बीच हुई भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक अन्य व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। यह दुर्घटना पेठ-दिंडोरी सीमा के पास सवला घाट पर हुई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक का संतुलन बिगड़ने से कार उसकी चपेट में आ गई और फिर वह आगे जा रहे दूसरे ट्रक से जा टकराई।