नासिक: छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला, बदमाशों ने 15 किमी तक कार का पीछा कर की तोड़फोड़

महाराष्ट्र के नासिक में बांध की सैर करने गए एक परिवार पर उस समय हमला कर दिया गया, जब उन्होंने अपनी महिला सदस्य के साथ हुई कथित छेड़खानी का विरोध किया। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित परिवार की गाड़ी का करीब 15 किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान उन्होंने लोहे की रॉड और डंडों से कार पर वार किए और उसमें तोड़फोड़ की। हालांकि, पीड़ित परिवार किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
नासिक: छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला, बदमाशों ने 15 किमी तक कार का पीछा कर की तोड़फोड़ | ShortKT