अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने आर्टेमिस मून बेस प्रोजेक्ट में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को जुड़ने का प्रस्ताव दिया है। यह निमंत्रण बेंगलुरु में आयोजित भारत-अमेरिका सिविल स्पेस जॉइंट वर्किंग ग्रुप की नौवीं बैठक के दौरान सामने आया। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने मानव अंतरिक्ष मिशन, अंतरिक्ष विज्ञान और आने वाले समय के संयुक्त अभियानों को लेकर बातचीत की।