भारत की प्रमुख प्राइवेट फ्यूल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की कटौती की है। यह नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। खबरों के अनुसार, दो साल से अधिक समय बाद पहली बार किसी कंपनी ने खुदरा ईंधन की कीमतों में इतनी बड़ी कमी की है। यह फैसला पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद लिया गया है।