नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20I में अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा
ट्राई-सीरीज़ के पहले T20I मुकाबले में नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को 18 रनों से मात दी है। जान फ्रिलिंक ने 38 गेंदों में 60 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को 163/9 के स्कोर तक पहुंचाया, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 145/9 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही नामीबिया ने T20I क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।