नागालैंड के बच्चे का राष्ट्रगान गाते वीडियो वायरल, आनंद महिंद्रा हुए मुरीद
बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने नागालैंड के एक छोटे बच्चे का 'जन गण मन' गाते हुए वीडियो साझा किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, 'युवा याटो की आवाज में राष्ट्रगान सुनने के बाद, नागालैंड को अपनी यात्रा सूची में सबसे ऊपर रखने से भला कौन खुद को रोक सकता है।' इस वीडियो को देखकर लोग पूर्वोत्तर भारत की सुंदरता और वहां की समृद्ध संस्कृति की खूब सराहना कर रहे हैं।