नागपुर: विदर्भ टीम में चयन न होने से आहत 17 वर्षीय महिला क्रिकेटर ने दी जान
महाराष्ट्र के नागपुर में 17 साल की अदिति चौखांडे नाम की एक महिला क्रिकेटर ने आत्महत्या कर ली है। खबरों के अनुसार, अदिति सुर्वे क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग लेती थी। हाल ही में विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन की टीम के लिए उसका चयन नहीं हो पाया था, जिसके चलते वह काफी परेशान थी। उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा, 'मेरा सेलेक्शन नहीं हुआ।'