नांदेड़ में गुरुद्वारे के बाहर सुखबीर सिंह बादल पर हमला
महाराष्ट्र के नांदेड़ में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना में उनके साथ मौजूद एक सुरक्षाकर्मी भी जख्मी हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हमला माता साहिब गुरुद्वारे के नजदीक हुआ। एक निहंग ने कृपाण से उन पर वार किया, जिसके बाद बादल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।