नशे में धुत युवक पिता की डांट के डर से भागा, सीधे जा पहुंचा सीएम उमर अब्दुल्ला के घर

जम्मू के वजारत रोड स्थित मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के घर की दीवार फांदकर अंदर घुसने वाले 21 साल के एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक, युवक को नशे की स्थिति में पकड़ा गया था। उसे जमानत पर रिहा करने के बाद उसके पिता को थाने बुलाया गया था। पिता के गुस्से से बचने के लिए वह वहां से भाग निकला और दीवार कूदकर सीएम आवास में दाखिल हो गया।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
नशे में धुत युवक पिता की डांट के डर से भागा, सीधे जा पहुंचा सीएम उमर अब्दुल्ला के घर | ShortKT