नवी मुंबई: बारिश के पानी में उतरे करंट से दो लड़कियां झुलसीं
नवी मुंबई के नेरुल इलाके में एलपी ब्रिज के पास मूसलाधार बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया था, जिसमें हाई-वोल्टेज करंट दौड़ गया। वहां से गुजर रही दो युवतियां इस करंट की चपेट में आ गईं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को घबराकर यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'अरे वो मर गई।'