नमन धीर क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे, 2 रन से रह गए पीछे
शेर-ए-पंजाब T20 लीग के एक मुकाबले में अमृतसर सूरमास के बल्लेबाज नमन धीर ने मोहाली किंग्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 64 गेंदों में 173 रन बना डाले। वह क्रिस गेल की 175* रन की ऐतिहासिक पारी के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब थे, लेकिन महज 2 रन से चूक गए। हालांकि, नमन की यह तूफानी पारी आधिकारिक T20 रिकॉर्ड्स में दर्ज नहीं हो पाएगी, क्योंकि पंजाब लीग को अभी 'लिस्ट A T20' का दर्जा प्राप्त नहीं है।