नए फ्रेट कॉरिडोर पर पीएम मोदी का तंज, बोले- अब 'नाराज फूफा' पूछेंगे ट्रक वालों का क्या होगा
मुंबई और वडोदरा के बीच शुरू हुए नए फ्रेट कॉरिडोर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'अब नाराज फूफा चिल्लाएंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा... ट्रक कहां जाएंगे?' पीएम मोदी ने बताया कि हाल ही में चली एक मालगाड़ी ने एक बार में ही 250 से ज्यादा ट्रकों के बराबर माल ढोकर पहुंचाया है।