नंदीग्राम एक्सप्रेस में 'सुहागरात' सजावट पर विवाद, डेकोरेटर के खिलाफ मामला दर्ज
नंदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में नवविवाहित जोड़े के लिए सुहागरात जैसी सजावट करने के मामले में रेलवे ने डेकोरेटर पर कानूनी कार्रवाई की है। डेकोरेटर ने इस सजावट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया। विवाद बढ़ने के बाद अब उस वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया है।