धूत ट्रांसमिशन की शानदार शुरुआत, ₹1200 पर हुई लिस्टिंग
17 अगस्त को शेयर बाजार में कमजोरी रहने के बावजूद धूत ट्रांसमिशन ने बाजार में जोरदार एंट्री की है। NSE पर कंपनी का शेयर ₹871 के इश्यू प्राइस से 37.77% ऊपर चढ़कर ₹1200 पर खुला। वहीं, BSE पर इसकी लिस्टिंग ₹1193.80 के भाव पर हुई। ₹3066.89 करोड़ के इस IPO को 75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, जिसने निवेशकों को लिस्टिंग के पहले ही दिन तगड़ा मुनाफा कमा कर दिया है।