धमतरी: शराब पार्टी में दोस्त की हत्या का पर्दाफाश, पत्थर और डंडे से उतारा मौत के घाट
धमतरी के कुरूद इलाके में शराब पीने के दौरान हुई एक युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में दो नाबालिगों समेत कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पार्टी के वक्त मृतक और आरोपियों में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिसके बाद आरोपियों ने पत्थर और डंडों से हमला कर युवक की जान ले ली।