धनुष का जन्मदिन: ₹150 करोड़ का घर और करोड़ों की संपत्ति, जानें अभिनेता की कुल नेटवर्थ
मंगलवार को अभिनेता धनुष ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब ₹230 करोड़ है और वे एक फिल्म के लिए ₹20 से ₹35 करोड़ तक की फीस लेते हैं। धनुष चेन्नई के पॉएस गार्डन जैसे महंगे इलाके में एक शानदार बंगले के मालिक हैं, जिसे उन्होंने ₹150 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा था। इसके अलावा, उनके पास महंगी और लग्जरी कारों का भी अच्छा कलेक्शन है।